Homeभीलवाड़ासंकटमोचन हनुमान मंदिर के गुरूजी लेखराजगिरीजी महाराज का देवलोकगमन

संकटमोचन हनुमान मंदिर के गुरूजी लेखराजगिरीजी महाराज का देवलोकगमन

महन्त बाबूगिरीजी महाराज के गुरू होकर मंदिर की सेवा में समर्पित थे

भीलवाड़ा,17 अगस्त। शहर में हजारों भक्तों की आस्था के प्रमुख केन्द्र मुख्य डाकघर के सामने स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर के महन्त बाबूगिरीजी महाराज के गुरूजी श्री लेखराजगिरीजी महाराज का शनिवार को आकस्मिक ह्दय गति रूक जाने से देवलोकगमन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। गुरूदेव लेखराजजी महाराज श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन कर ट्रेन से भीलवाड़ा लौट रहे थे। मार्ग में फूलेरा के निकट ह्दय गति रूक जाने से उनका ट्रेन में ही देवलोकगमन हो गया। गुरूदेव लेखराजजी महाराज महन्त बाबूगिरीजी महाराज के साथ ही भीलवाड़ा में श्री संकटमोचन हनुमानजी मंदिर के दैनिक सेवा व पूजा कार्य में समर्पित रहते थे ओर प्रतिदिन भक्तगण उनका आशीर्वाद प्राप्त करते थे। उनके देवलोकगमन की सूचना मिलते ही महन्त बाबूगिरीजी महाराज हाथीभाटा आश्रम के महन्त संतदासजी महाराज व अन्य भक्तगणों के साथ फूलेरा के लिए रवाना हो गए। उनकी पार्थिव देह फूलेरा से हरिद्धार ले जाई जाएगी जहां उनको विधि विधान के साथ समाधि दी जाएगी। गुरूदेव लेखराजजी महाराज के देवलोकगमन की सूचना मिलते ही भीलवाड़ा में कई भक्तगण मंदिर पहुंच गए ओर महन्त बाबूगिरीजी महाराज से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की ओर इसे अपूरणीय क्षति बताया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES