गंगापुर – शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व धर्मिक आस्था और रीतिरिवाजो के साथ श्रद्धापूर्वक धूमधाम से मनाया गया। सुबह से शिवालयों में भक्तों की लम्बी लाइने लगी नजर आ रही थी। अल सुबह से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर रहे थे। हर-हर महादेव का नाम गूंजे शिवालय। कस्बे के प्रमुख शिवालय नीलकंठ महादेव मंदिर में भक्त भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए अलग-अलग धार्मिक आयोजन किए गए। महा शिवरात्रि का विशेष अवसर होने से मुक्तेश्वर महादेव, लालघर महादेव मंदिरों को फूलों से सजाया गया। भगवान शिव का भव्य श्रंगार किया गया। इनके साथ ही कस्बे के सभी शिवालयों में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्वान पंडितों के मंत्र उच्चार के बीच चारों प्रहर का अभिषेक किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों एवं यजमानों ने अभिषेक किया। शिवालयों में पूरे दिन ओम नमः शिवाय एवं हर हर महादेव स्वर गूंजायमान होते रहे।