चिमु धतरवाल
बायतु। स्मार्ट हलचल|
महात्मा गांधी राजकीय स्कूल पुराना गांव बायतु में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू होगी।
प्राचार्य अतरसिंह यादव ने बताया कि स्कूल में प्रवेश के लिए 14 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। इच्छुक अभिभावक शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मार्च निर्धारित की गई है। प्राचार्य ने बताया कि प्राप्त सभी आवेदनों में से विद्यार्थियों का चयन 25 मार्च को लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों की सूची स्कूल के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी, ताकि अभिभावक आसानी से जानकारी प्राप्त कर सके।
स्कूल प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए अध्यापक मूलाराम माचरा को प्रवेश प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं अध्यापक कमलेश कुमार व कुमारी शांति को सह प्रभारी बनाया गया है। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि प्रवेश प्रक्रिया व ऑनलाइन आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए वे स्कूल समय में स्कूल आकर भी संपर्क कर सकते हैं।
