Homeराजस्थानजयपुरमहात्मा गांधी स्मृति समिति का हुआ पुनर्गठन

महात्मा गांधी स्मृति समिति का हुआ पुनर्गठन

12 फ़रवरी को गऊ घाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रम

(हरिप्रसाद शर्मा)

पुष्कर/स्मार्ट हलचल/अजमेर /विश्व शान्ति संघ, सर्वोदय संघ एवं गांधी विचार मंच के अन्तर्गत गठित महात्मा गांधी स्मृति समिति का पुनर्गठन किया गया है ।
यह जानकारी देते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं गांधीवादी चिन्तक जनार्दन शर्मा ने बताया नवगठित की समिति की अध्यक्ष पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ होगी, सह अध्यक्ष डा० सुरेश गर्ग, उपाध्यक्ष महेशचन्द्र गोयल, राधेश्याम गुप्ता, डीके शर्मा, भागचंद गंगवाल, योगी सनानत व भंवर बाबू, महासचिव एसपी गौतम, हरिप्रसाद पाराशर, सचिव संदीप पाराशर, डा० भगवती टांक, शरद वैष्णव, श्रीकान्त घमंडी, उप सचिव सचिन पाराशर, अनुपम राजोरिया, सौरभ त्रिपाठी, जितेन्द्र गहलोत, सदस्य के रूप में दिनेशचंद गौड़, अरूण पाराशर, दिलीप शर्मा, टीकम शर्मा, ताराचंद गहलोत, रमाशंकर, दामोदर मुखिया, ईश्वर शर्मा, श्रीनारायण पाराशर, अम्बालाल, राजू पारीक, धनराज, प्रवीण वैष्णव, मनोज गुजरिया, मार्गदर्शक बी.एस. चारण, पूर्व आईजी कल्याणमल शर्मा, वैद्य बालकृष्ण जोशी, संरक्षक स्वामी सिद्ध भाऊ, स्वामी रामानंद शास्त्री, शिक्षाविद् डा० आर.पी. महर्षि तथा मीडिया प्रभारी खुमेश राजगुरू होंगे। यह भी बताया कि समिति द्वारा आगामी 12 फरवरी को प्रतिवर्ष की भांति गऊ घाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

RELATED ARTICLES