महात्मा ज्योतिबा फुले मूर्ति अनावरण को लेकर माली समाज ने की तैयारियां शुरू

राजेन्द्र बबलू पोखरना

कोटड़ी|स्मार्ट हलचल।माली सैनी महासभा एवं माली समाज कोटड़ी के संयुक्त बैनर तले आगामी 13 जून को कोटड़ी सवाईपुर मार्ग चौराहा पर महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाजजन तैयारियों में जुट गए हैं। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के सामाजिक एवं न्याय मंत्री अविनाश गहलोत, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत तथा पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी की उपस्थिति प्रस्तावित है।कार्यक्रम की सफलता एवं समाज की उन्नति की कामना को लेकर महासभा के जिला अध्यक्ष मदनलाल सोपरिया के नेतृत्व में कोटड़ी माली समाज ने श्री चारभुजानाथ मंदिर कोटड़ी श्याम दरबार पहुंचकर भगवान के श्रीचरणों में श्रीफल, पुष्पमाला एवं तुलसी पत्र अर्पित किए तथा मत्था टेक कर आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की प्रार्थना की। राजस्थान प्रदेश महासचिव सम्पत कुमार सोपरिया ने बताया कि कार्यक्रम में जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र सहित भीलवाड़ा व अन्य जिले से माली समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजन के अंतर्गत भव्य शोभायात्रा, महात्मा ज्योतिबा फुले मूर्ति अनावरण एवं आमसभा का आयोजन श्रीचारभुजा मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों में संस्था के संरक्षक भेरूलाल सोपरिया, जगदीशचंद्र जझावरा, जिला मंत्री महावीर सोपरिया, तहसील अध्यक्ष भैरूलाल थुनवाल, ओमप्रकाश श्रीवाल, कैलाश लावड़ा, उदयलाल सोपरिया, सोहन कच्छावा, देवकरण सोपरिया, नारू कच्छावा, प्रभुलाल थुनवाल, गोविंद जझावरा, गोपाललाल सोपरिया, मोहन सोपरिया, घीसूलाल लावड़ा (भगवानपुरा) सहित समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाजजनों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।