नीरज मीणा
महवा (दौसा)। स्मार्ट हलचल/अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन एंटी वेनम” के तहत महवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 365.30 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दौसा सागर राणा (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र फौजदार (RPS) के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी महवा मनोहरलाल मीणा (RPS) के सुपरविजन में की गई।
थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार मीना के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 15 मार्च 2026 को सिद्ध बाबा मंदिर के पीछे तलहटी तन पहाड़ी क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने नन्नूराम पुत्र दामोदर गुर्जर (53 वर्ष) निवासी पहाड़ी, थाना महवा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 365.30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 126/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।
इस कार्रवाई में वेदप्रकाश (सहायक उप निरीक्षक), पुष्पेन्द्र सिंह (हेड कांस्टेबल), राजेश कुमार (विशेष योगदान), भगवान सिंह और महेश सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
