राजेश कोठारी
करेड़ा । अंतरराष्ट्रीय माहवारी
स्वच्छता दिवस पर माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया । जिसमें ब्लॉक की बालिकाओं एवं महिलाओं ने भाग लिया । एएनएम लक्ष्मी देवी द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन की जानकारी देकर जागरूक किया एवं पूनम दहिया सुपरवाइजर महिला अधिकारिता द्वारा सरकार की महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई व करेड़ा ग्राम पंचायत से साथीन प्रमीला देवी , गोरखिया से साथीन सुनीता गर्ग चिलेश्वर से साथीन यशोदा दाधीच चांद्रास से साथीन सोनिया सोनी व दहिमथा से साथीन मंजू कुम्हार द्वारा महिलाओं बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं कालीबाई भील उड़ान योजना को विस्तार से बताया । अंत में रैली निकालकर कार्यक्रम का समापन किया गया ।


