भीलवाड़ा । महावीर इंटरनेशनल क्वींस ने जीव दया की भावना को चरितार्थ करते हुए शहर की प्रमुख रामधाम गौशाला में क्वींस अध्यक्ष किरण बाफना ने सौम्या जैन के जन्मदिवस अवसर पर गौसेवा कार्यक्रम कर गौशाला में मौजूद सैकड़ों गायों को गुड़ और चारा खिलाकर उनकी सेवा की और जीवों के प्रति करुणा का संदेश दिया। महावीर इंटरनेशनल की अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष (रीज़न) मंजू पोखरना क्वींस संरक्षिका साधना भंडारी ने इस पहल के बारे में बात करते हुए कहा,की जीवों के प्रति दया और उनकी सेवा करना हमारे संगठन के मूल सिद्धांतों में से एक है। गाय की सेवा करना न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि मानवीय मूल्यों की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। हमें अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर इन बेजुबान जीवों की सेवा अवश्य करनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सदस्यों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराते हैं।सहमंत्री प्रीति सिंगावत ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौसेवा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना था, जिसे भारतीय संस्कृति में एक पवित्र कार्य माना जाता है।
उपस्थित सदस्य
इस जीव दया कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल क्वींस की उपाध्यक्ष पिंकी सोनी , कार्यकारिणी सदस्य सुमता जैन , चांदनी वैष्णव ,सपना जैन ,अर्पिता जैन ,मोनिका खारीवाल ,विजया मेहता ,सदस्य कल्पना पारख , अनुराधा झा,कनक लोढ़ा , प्रिया मेहता , ज्योति संचेती , आशा सांखला , गरिमा रांका , इंदु बंब , शीतल जैन , सुनीता कंकरेचा, अंकिता सहलोत , तन्वी कंकरेचा ,तरुणा घीया , चन्द्रा सुराणा , सोनू बाबेल , ममता डागा, अंजू भंडारी , हंसा नागौरी , चंद्रकला जैन , राखी खमेसरा , जैन युवा संस्था के अध्यक्ष धर्म चंद बाफना ,मंत्री पीयूष खमेसरा , विवेक पारख,टीकम खारीवाल , राजाराम जैन ने गोसेवा कर सेवा के इस पुण्य कार्यक्रम को सफल बनाया । कार्यक्रम के अंत में, क्वींस कोषाध्यक्ष पूजा जैन सह कोषाध्यक्ष वंदना पालीवाल ने सभी उपस्थित सदस्यों और गौशाला प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय निकालकर इस नेक कार्य में योगदान दिया।”













