जहाजपुर, खजूरी । कस्बे में श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से ही कस्बा भगवान महावीर के जयकारों से गूंज उठा।
‘अहिंसा परमो धर्म’ के नारों के साथ निकली प्रभात फेरी
प्रातःकालीन बेला में समाजजनों द्वारा एक विशाल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह फेरी कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान “अहिंसा परमो धर्म” और “जियो और जीने दो” के संदेशों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
नित्य अभिषेक और शांतिधारा
- मंदिर पहुंचने पर भगवान महावीर का विधि-विधान से नित्य अभिषेक एवं शांतिधारा की गई।
- समाज के महिला-पुरुषों ने विशेष पूजा-अर्चना में भाग लेकर धर्म लाभ कमाया।
- आयोजन में राजेंद्र गोधा, महेंद्र गोधा, अशोक गोधा, राजेंद्र कासलीवाल, मनोज गोधा, अजीत गोधा सहित खजूरी महिला मंडल की विशेष उपस्थिति रही।
“भगवान महावीर का ‘जियो और जीने दो’ का संदेश आज के समय में सबसे अधिक प्रासंगिक है। खजूरी जैन समाज ने अपार श्रद्धा के साथ इस महोत्सव को मनाया है।”
