Popular Posts

महावीर जयंती पर भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम

भीलवाड़ा। महावीर जयंती के पावन अवसर पर शहर भक्ति, आस्था और उल्लास के रंग में सराबोर नजर आया। सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा निकाली गई भव्य एवं आकर्षक शोभा यात्रा का अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन युवा इकाई द्वारा पुष्पवर्षा कर अत्यंत श्रद्धा एवं भव्यता के साथ स्वागत किया गया। युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी ने बताया कि शोभा यात्रा में भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और करुणा के दिव्य संदेशों की झलक दिखाई दी। आकर्षक झांकियों, भक्ति संगीत और श्रद्धालुओं के उत्साह ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया। इस अवसर पर वैश्य फेडरेशन के पदाधिकारियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।संभागीय युवा अध्यक्ष देवेंद्र डाणी* ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान महावीर के आदर्श—अहिंसा, सत्य और त्याग—आज के युग में भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति, सद्भाव और नैतिक मूल्यों की स्थापना संभव है। साथ ही वैश्य एकता-आज की आवश्यकता का नारा बुलंद किया । इस अवसर पर संभागीय युवा अध्यक्ष देवेंद्र डाणी, युवा जिला अध्यक्ष अंकित सोमानी, मुख्य सलाहकार योगेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष त्रिदेव मूंदड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्ष राठी, उपाध्यक्ष विशाल सेठी, जिला मंत्री सचिन काबरा, मीडिया प्रभारी हरीश जैन, सोशल मीडिया प्रभारी सुधीर अजमेरा, संभागीय महिला अध्यक्ष मधु जाजू, महिला जिला अध्यक्ष लीला राठी, मुख्य टीम से कार्यकारी अध्यक्ष ओ.पी. हिंगड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश खंडेलवाल, कैलाश अजमेरा, कोषाध्यक्ष संजय राठी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जैन, मंत्री अक्षय कोठारी, ओम प्रकाश गंदोरिया, कैलाश चंद्र सोमानी, द्वारका प्रसाद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने न केवल धार्मिक आस्था को प्रबल किया, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी सशक्त संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *