मांडलगढ़ (स्मार्ट हलचल)। नगर में मंगलवार को भगवान महावीर जयंती पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। पुरानी आबादी गांधी चौक स्थित बड़े जैन मंदिर में भगवान महावीर की प्रतिमा का अभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना की गई।
आकर्षक पालकी में निकली शोभायात्रा, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा
जयंती के उपलक्ष्य में भगवान महावीर को आकर्षक पालकी में विराजमान कर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा सदर बाजार, पुरानी आबादी गांधी चौक से शुरू होकर पुराने बस स्टैंड मार्ग और माणिक्य सर्किल होते हुए वापस जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया।
विधायक और पालिका अध्यक्ष रहे उपस्थित
- कार्यक्रम में मुख्य रूप से मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष संजय डांगी, नगर मंडल अध्यक्ष अशोक जीनगर मौजूद रहे।
- जैन समाज और समिति से अनिता सुराणा, मनोज आंचलिया, समुद्र सिंह लढ़ा, राकेश ओस्तवाल, मुकेश व्यास, महावीर लढ़ा और निर्मल भंडारी सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
“इस शोभायात्रा के माध्यम से समाज द्वारा भगवान महावीर के शांति, अहिंसा और सद्भावना के अमर संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया।”
