महेश नवमी महोत्सव 2026 के 17 दिवसीय कार्यक्रमों का रक्तदान शिविर से हुआ भव्य आगाज

(पंकज पोरवाल)

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल। श्रीनगर माहेश्वरी सभा भीलवाडा के तत्वाधान में आयोजित महेश नवमी महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ रविवार को विशाल रक्तदान शिविर के साथ हुआ। जिसमें 255 युनिट रक्त संग्रहित किया गया। समाज के युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा और सामाजिक सरोकार का परिचय दिया। संयोजक अतुल राठी ने बताया की बांगड़ माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से दक्षिणी राजस्थान, जिला एवं नगर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा पहले चरण में दो रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। प्रथम शिविर आजाद नगर स्थित एमपीएस स्कूल में और दूसरा तेजसिंह सर्किल स्थित सांवरिया रिसॉर्ट में लगाया गया। जिसमें एमपीएस स्कूल में 120 व सांवरिया रिसॉर्ट में 135 युनिट रक्त संगहित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने का संकल्प लिया। केशव हॉस्पिटल एवं महात्मा गांधी हॉस्पिटल की चिकित्सा टीमों ने रक्त संग्रहण एवं स्वास्थ्य परीक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सह संयोजक सुरेश बिड़ला, केजी राठी व अर्चित मुन्द्रडा ने बताया की उक्त शिविर में शहर कोतवाल हनुमान सिंह चौधरी के साथ ही समाज के राधेश्याम चेचाणी, केलाश कोठारी, राधेश्याम सोमानी, अशोक बाहेती, प्रदीप बल्दवा, रमेश राठी, रामकिशन सोनी, सुशील मारोठिया, महेन्द्र काकानी, राधेश्याम सोमानी (मरूधरा), ओम नरानीवाल, राजेंद्र कचोलिया, कृष्ण गोपाल जागेटिया सत्यनारायण मूंदड़ा, केदार जागेटिया, प्रहलाद नुवाल, सुनील बियानी, विनय माहेश्वरी, गोपाल नरानीवाल, प्रमोद डाड, मनोहर अजमेरा, दिनेश हेडा, रामकुष्ण पोरवाल, अंकित लखोटिया ने अवलोकन कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए समाजहित में रक्तदान को महादान बताया गया। शिविर की व्यवस्थाओं के संचालन में रक्तदान मुख्य प्रभारी तरूण सोमाणी, राकेश काबरा, महेश जाजू और अंकित सोमानी सहित चंद्रशेखर आजाद नगर कमलेश काबरा, बापू नगर कैलाश लखोटिया, बसंत विहार परीक्षित नामधर, आजाद नगर लादूलाल सोमानी, पुर गोपाल किशन पलोड, काशीपुरी पुनीत सोनी, शास्त्रीनगर भेरूलाल सोमानी, तिलक नगर अशोक तुरकिया, व सुशील बांगड़, महिला संगठन की अध्यक्षा अंकिता कोगटा, सचिव मोनिका नकलक तथा युवा अध्यक्ष सुधीर अजमेरा एवं सचिव प्रीतम बाहेती का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज को सेवा कार्यों में निरंतर आगे आने का संदेश दिया।