21 दंपत्तियों ने किया सामूहिक अभिषेक, सहस्त्रधारा एवं छप्पन भोग के साथ हुआ भव्य आयोजन
चित्तौड़गढ़, 16 जून। स्मार्ट हलचल।माहेश्वरी समाज के आराध्य भगवान महेश के जन्मोत्सव महेश नवमी महोत्सव 2026 का शुभारंभ मंगलवार को गौरीशंकर महादेव मंदिर (महेश वाटिका) में आयोजित भव्य महाअभिषेक के साथ हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए तथा पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा।महाअभिषेक के संयोजक एवं महेश सेवा सदन समिति के अध्यक्ष शंकरलाल काबरा तथा मंत्री कैलाश भूतड़ा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के 21 दंपत्तियों ने एक साथ सामूहिक रूप से भगवान शिव का अभिषेक कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
महाअभिषेक के प्रभारी अंकित गट्टानी, गोपाल पोरवाल, विनोद न्याती एवं अखिलेश बसेर ने बताया कि भगवान गौरीशंकर महादेव का सहस्त्रधारा से विशेष अभिषेक किया गया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में छप्पन भोग अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की गई।
समिति के कोषाध्यक्ष कमलेश डाड एवं सह मंत्री महेश काखानी ने बताया कि महाअभिषेक के उपरांत भव्य महाआरती का आयोजन किया गया तथा छप्पन भोग का प्रसाद उपस्थित श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भगवान गौरीशंकर महादेव को महाकाल स्वरूप की आकर्षक झांकी से सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया। समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप काबरा एवं मनोहर मूंदड़ा ने बताया कि झांकी दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
इस अवसर पर नगर सभा अध्यक्ष राकेश मंत्री, ओमप्रकाश खटोड़, सत्यनारायण आगाल, भरत जागेटिया, गणेश काबरा, पवन कुमार जागेटिया, गोपाल भूतड़ा, गौरव जागेटिया, अनूप पोरवाल, सुनील काबरा, राकेश जेतलिया, मुरलीधर तोषणीवाल, विनोद मूंदड़ा सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
महिला मंडल की ओर से संगीता कलंत्री, दीपिका डाड, सविता काबरा, वंदना भूतड़ा, सरोज पोरवाल, शशि जागेटिया, मीना भूतड़ा एवं रानू जागेटिया ने भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
