Homeभीलवाड़ानगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा रोशनी के रंग, सम्मान के संग, समागम...

नगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा रोशनी के रंग, सम्मान के संग, समागम का भव्य आयोजन

दीपावली स्नेह मिलन में उमड़ी खुशियों की चमक, 50 सदस्याओं को किया सम्मानित

(पंकज पोरवाल)

भीलवाडा। स्मार्ट हलचल|नगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा दीपोत्सव के पावन अवसर पर “रोशनी के रंग, सम्मान के संग” शीर्षक से स्नेह मिलन एवं डिनर समागम का भव्य आयोजन रामेश्वरम भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उमंग, उत्साह और अपनत्व का मनमोहक संगम देखने को मिला। नगर अध्यक्ष डॉ. सुमन सोनी ने अपने उद्बोधन में तीन वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक सदस्या ने अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा और जिम्मेदारी से किया है। उन्होंने बताया कि मंडल की सफलता, सभी सदस्याओं के सामूहिक प्रयास और अटूट एकता का परिणाम है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुमन सोनी ने सभी कार्यकर्ताओं को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया, साथ ही कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट सहयोग देने वाली प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, जिला अध्यक्ष प्रीति लोहीया, जिला सचिव भारती बाहेती, सहित सभी क्षेत्रीय महिला मंडल अध्यक्षों, सचिवों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में लगभग 50 सदस्याओं को अपने कार्याे में योगदान देने के लिए सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। कोषाध्यक्ष स्नेहलता तोष्णीवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान आय-व्यय का विस्तृत वित्तीय विवरण प्रस्तुत करते हुए सभी सदस्याओं के सहयोग और पारदर्शिता के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। नगर सचिव सोनल माहेश्वरी ने तीन वर्षों की सफल यात्रा और आज के उत्कृष्ट आयोजन के लिए समस्त सदस्याओं के प्रति हृदय से आभार जताया। कार्यक्रम मंव श्री माहेश्वरी नगर सभा से अशोकजी बाहेती, रमेशजी राठी, केदार गगरानी, संजय जागेटिया और रामेश्वरम् की टीम एवं युवा संगठन के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ा दी। कार्यक्रम का संचालन विनीता तोष्णीवाल और निशा सोनी ने सहजता के साथ किया। कार्यक्रम प्रभारी विनीता तोष्णीवाल, निशा सोनी, नीलम दरगड़ और लीना कोठारी के कुशल समन्वय से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दीपों की जगमगाहट, स्वादिष्ट व्यंजन और सरप्राइज़ गतिविधियों से भरा यह स्नेह मिलन हंसी-खुशी के यादगार पलों में बदल गया। अंत में नगर सचिव सोनल माहेश्वरी ने सभी अतिथियों और सदस्याओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES