Homeस्मार्ट हलचलमाहेश्वरी युवा संगठन चंद्रशेखर आज़ाद नगर द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन शोभा यात्रा...

माहेश्वरी युवा संगठन चंद्रशेखर आज़ाद नगर द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन शोभा यात्रा का भव्य स्वागत

भीलवाड़ा | माहेश्वरी युवा संगठन चंद्रशेखर आज़ाद नगर* द्वारा चंद्रशेखर आज़ाद नगर बस्ती में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की शोभा यात्रा का भव्य पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर बस्ती क्षेत्र में धार्मिक उत्साह, सामाजिक समरसता एवं हिंदू समाज की एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

माहेश्वरी युवा संगठन अध्यक्ष अंकित सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का अभिनंदन किया तथा हिंदू समाज की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर माहेश्वरी युवा संगठन अध्यक्ष अंकित सोमानी, सचिव शुभम सोमानी, माहेश्वरी सेवा समिति अध्यक्ष रामनिवास समदानी, महिला मंडल अध्यक्षा चंदा जागेटिया, सचिव ललिता राठी, युवा उपाध्यक्ष आशीष काबरा सहित युवा संगठन के मितेश सोडाणी, सर्वेश जागेटिया, प्रतीक चेचानी, दीपेश तोतला,हसमुख हेडा, योगेश हेडा, मनीष काबरा, सुमित मान्धना, अशोक नौलखा, भगवती लाल गदिया, सत्यनारायण तोतला, बाबूलाल तोतला, मोनिका गदिया, राधा तोतला एवं संगठन के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसे क्षेत्रवासियों का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES