Homeभीलवाड़ामहिला का आरोप निकला झूठा आपसी विवाद में लगाया था अपने ही...

महिला का आरोप निकला झूठा आपसी विवाद में लगाया था अपने ही समाज के व्यक्ति पर उसे डायन बताकर प्रताड़ित करने का आरोप

भीलवाड़ा । करेड़ा थाने में चौहानों की कमेरी गांव में रहने वाली पुनी देवी पत्नी भेरूलाल गुर्जर ने इस्तगासे के जरिए अपने ही समाज के व्यक्ति ईश्वर गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था जिसमे बताया की दूसरे पक्ष ने उसको डायन बताकर मारपीट की, जूतों से मारा गांव में नही रहने की धमकी दी और प्रताड़ित किया । जिस पर द्वितीय पक्ष ने भी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया दिया । थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया की इस मामले में जांच करने के बाद पता चला की महिला और दूसरा पक्ष एक ही समाज के है और दोनो के बीच जमीन का विवाद चल रहा है दोनो का खेत और कुआ शामिल में है। महिला को किसी ने डायन नही कहा न मारपीट की न जूतों से किसी ने मारा महिला का आरोप पुलिस ने निराधार बताया है जांच में ऐसा कुछ सामने नही आया है ।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES