Homeभीलवाड़ामहिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर भीलवाड़ा में हुआ बैठक का आयोजन

महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर भीलवाड़ा में हुआ बैठक का आयोजन

भीलवाड़ा । महिला कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा कार्यालय पर महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष सारिका शिंग, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी एवं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा हिरण के निर्देशानुसार तथा ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस साधना हारुन रंगरेज के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं ने संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि महिला कांग्रेस सदैव महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता एवं सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करती रही है और आगे भी हर बहन-बेटी की आवाज़ को बुलंद करने के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने उपस्थित महिलाओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में वंदना कंवर, कल्पना धोलपुरिया, पूजा मेहरा, बेला झा, गुड़िया झा, करिश्मा धोलपुरिया, मोनिका क्रिश्यन, रुकमणी देवी, शमा बैगम, कांता कंवर और रुकसाना रंगरेज शामिल रहीं। बैठक में महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान पर भी विशेष चर्चा हुई। इस अवसर पर तय किया गया कि अधिक से अधिक बहनों को संगठन से जोड़ा जाए ताकि महिलाओं की समस्याओं का समाधान करते हुए एक मज़बूत नेतृत्व खड़ा किया जा सके।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES