Homeभीलवाड़ामहिला की फांसी लगाने से हुई मौत,मां ने ससुराल पक्ष पर किया...

महिला की फांसी लगाने से हुई मौत,मां ने ससुराल पक्ष पर किया दहेज हत्या का केस, बोली – बेटी को प्रताड़ित करते थे

पुनित चपलोत
भीलवाड़ा । भीलवाड़ा में एक महिला की फांसी लगाने से मौत हो गई।परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है और मृतका के पति, सास ससुर और ननद को मौत के लिए जिम्मेदार बताया।

इस महिला की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल के लोग लगातार दहेज के लिए दबाव बना रहे थे और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

मामला शहर के सदर थाना क्षेत्र का है। मृतका की मां बादाम बाई पत्नी मदन जाट ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमे बताया कि वो चित्तौड़ जिले के कपासन में रहती है और बेटी सोनिया की शादी 20 जनवरी 2024 को हिंदू रीति रिवाज के साथ बागोर थाना क्षेत्र के चाखंड गांव में रहने वाले मुकेश जाट के साथ की।

शादी के दौरान सोनिया को दहेज में 20 तोला सोने के जेवर, 500 ग्राम चांदी के जेवर और घरेलू सामान भी दिया था। रिपोर्ट में महिला ने मां ने आरोप लगाया कि बेटी की शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग सोनिया को परेशान करते थे।

सोनिया अपने पति मुकेश के साथ भीलवाड़ा के सुखड़िया नगर में रहती थी। जहां उसके सास-ससुर और ननद आते-जाते रहते थे। आज से 1 महीने पहले जब वह अपने पीहर रायपुर आई हुई थी, उसके ससुर कैलाश जाट उसे चाखेड़ लेकर गए थे और उसे काफी परेशान कर बैंक से उसके गहने निकाल अपने पास रख लिए और उससे 5 लाख लेकर आने की मांग की। रुपए लेकर आने पर ही उसे ससुराल में आने की बात कही।

रिपोर्ट में मृतका की मां ने बताया कि हमारी जब भी सोनिया से बात होती थी तो वो अपने साथ हो रहे बर्ताव की जानकारी देती थी। शनिवार को शाम को करीब 7 बजे फोन पर सूचना मिली कि मेरी बेटी की हालात सीरियस है और उसे भीलवाड़ा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जब हम लोग यहां पहुंचे तो पता चला कि बेटी ने फांसी लगा ली, उसका शव यहां मुर्दाघर में रखा हुआ था और उसके ससुराल का कोई भी व्यक्ति यहां मौजूद नहीं था, ना उन्होंने हमें कोई सूचना दी।
रिपोर्ट में बादाम बाई ने बताया कि बेटी सोनिया को उसके पति मुकेश, ससुर कैलाश, सास गीता और ननद माया ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया है। इन सबके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और शादी के डेढ़ साल होने के चलते रविवार को मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया और जांच शुरू की है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES