ककरोलिया माफी में महिला की मौत के बाद बवाल: ससुराल पक्ष पर कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से जानलेवा हमले, चार घायल, पीहर पक्ष पर आरोप, पिता ने जाहिर की बेटी की मौत पर शंका

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के ककरोलिया माफी गांव में महिला की संदिग्ध मौत के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है । मृतका के ससुराल वालों पर पीहर पक्ष के लोगों ने कुल्हाड़ी, तलवार, डंडों और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सुचना पर कोटड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, वही मृतका के पिता ने बेटी की मौत पर शंका जाहिर करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव पीहर पक्ष के सुपुर्द किया । थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि थाना क्षेत्र के ककरोलिया माफी गांव में लक्ष्मी (40 वर्ष) पत्नी सितारिया बागरिया को सुबह अचानक छाती और गले में तेज दर्द की शिकायत हुई । इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए सवाईपुर व फिर बनकाखेड़ा ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई । पीड़ित सिताराम बागरिया ने बताया की बनकाखेड़ा से शव को पीहर पक्ष के साथ जब वे घर लाकर सुला रहे थे, तभी मृतका के पीहर पक्ष राजपुरा, कांदा के अमरा, भैरु, नंदा, कालू आदि कई परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया । पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने कुल्हाड़ी, तलवार, लकड़ी, लोहे के रोड और ईंट-पत्थर से अचानक हमला कर दिया। हमले में रामलाल पिता भेरु बागरिया उम्र 27 वर्ष, भैरू पिता देवी बागरिया उम्र 68 वर्ष, सितारिया पिता देबी बागरिया उम्र 40 वर्ष, ममता पुत्र भेरू बागरिया उम्र 18 वर्ष के सिर फूट गए और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं, घायलों व मृतका का कोटड़ी चिकित्सालय में भेजा गया । जहां उपचार के बाद रामलाल और भेरू को भीलवाड़ा भेजा गया ।।

पिता ने जाहिर की मौत शंका, उचित कार्रवाई की मांग की

दिवान गजराज सिंह ने बताया कि पुलिस मृतका लक्ष्मी के शव को लेकर कोटड़ी चिकित्सालय में गई, जहां पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच आपसी सहमति नहीं होने पर पोस्टमार्टम में देरी हुई, शाम करीब 6:00 बजे के शव का पोस्टमार्टम किया गया, मृतका लक्ष्मी के पिता अमरा बागरिया के आने पर शव का पोस्टमार्टम किया गया, पिता अमरा बागरिया निवासी राजपुरा, कांदा ने रिपोर्ट दी और बेटी की मौत पर शंका जाहिर करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव पिता के सुपुर्द किया, जहां पीहर राजपुरा गांव में शव का दाह-संस्कार किया गया । पुलिस ने पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।।