बिजौलिया । शिक्षा विभाग की एक महिला कर्मचारी ने बिजौलिया ब्लॉक एजुकेशन ऑफिस के अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पर छेड़खानी, अभद्र व्यवहार और धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस थाना बिजौलिया में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार अधिकारी बदतमीजी करते हैं, अपशब्द कहते हैं और शिकायत करने पर धमकी देते हैं। लगातार परेशान होने के कारण उसने पुलिस में रिपोर्ट दी है। वहीं सीबीईओ मालीराम यादव ने बताया कि उन्हें भी महिला कर्मचारी का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है, जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। दिशा निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपों को लेकर अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कन्हैया लाल शर्मा का कहना है कि वो पिछले 2-3 दिनों से अवकाश पर हैं। उन्होंने आरोपों पर अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि मैंने कभी किसी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया है।।













