Homeभीलवाड़ामहिलाओं पर मधुमक्खियों ने किया हमला 25 से 30 महिलाएं हुई घायल

महिलाओं पर मधुमक्खियों ने किया हमला 25 से 30 महिलाएं हुई घायल

राजेश कोठारी

करेड़ा। उप खंड क्षेत्र के चितामबा गांव में मधुमक्खियों के हमले में 25 ,30 महिलाएं घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह गांव के बाग में बडी संख्या महिलाएं दशामाता पुजन कर रही थी इस दौरान धुआं मधुमक्खियों के छज्जे पर जा पहुंचा जिससे मधुमक्खियों ने पूजन कर रही महिलाओं पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई और महिलाएं इधर-उधर भागती हुई नजर आई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिलाओं को करेडा और चितामबा चिकित्सालय ले जाया गया । वहीं गम्भीर घायल मोरा रायका,पानी प्रजापत, शांति देवी खटीक, ममता प्रजापत,को करेड़ा चिकित्सालय भर्ती किया गया। जहां मोरा रायका की हालत में सुधार नहीं होने से भीलवाड़ा रेफर किया गया।अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छूट्टी दे दी गई

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES