शास्त्रीनगर में महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात का पर्दाफाश; कुंवारिया थाने का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सोने की चेन बरामद

भीलवाड़ा । कोतवाली थाना पुलिस ने शास्त्रीनगर में हुई महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात का पर्दाफाश कर कुंवारिया थाने के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है और सोने की चेन भी बरामद की है । आरोपी ने  चलती स्कूटी पर महिला के गले से सोने की चेन झपटकर भाग निकला था और जिसके पास से बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद को है ।  ​मुख्य गिरफ्तार आरोपी रमेश चंद्र गाडरी (थाना कुंवारिया, जिला राजसमंद का हिस्ट्रीशीटर है । पुलिस ने पीड़िता की छीनी गई सोने की चेन (वजन करीब डेढ़ तोला) को भी बरामद करने में सफलता हासिल की है ।
​यह थी घटना
2 अप्रैल 2026, समय करीब रात्रि 08:15 बजे​ शास्त्रीनगर नाले और डेयरी के बीच पीड़िता श्वेता जैन पत्नी अभय सिंह चौधरी (उम्र 36 वर्ष), निवासी- सांगानेर रोड, भीलवाड़ा के साथ यह वारदात हुई थी । पीड़िता अपनी पुत्री के साथ स्कूटी (RJ-06-MS-5845) से अपने पीहर शास्त्रीनगर से लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए दो मुंह बंधे पल्सर सवार बदमाशों ने उनके गले से करीब डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन झपट ली और शास्त्रीनगर चौराहे की तरफ भाग गए । जिस पर महिला ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया पुलिस ने जांच शुरू की।
​पुलिस टीम की कार्रवाई व रणनीति
​बढ़ती चोरियों और स्नैचिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन (RPS) के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी शहर सज्जन सिंह राठौड़ (RPS) के नेतृत्व में कोतवाली थानाधिकारी की एक विशेष टीम का गठन किया गया।
​सफलता कैसे मिली?
​पुलिस टीम ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपी दीपक धाकड़ (उम्र 20 वर्ष, निवासी- नया बापूनगर/तेजा बिहार कॉलोनी, प्रतापनगर, भीलवाड़ा) से घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की । ​आरोपी दीपक धाकड़ से मिली सूचना और पूछताछ के आधार पर, उसके साथी व शातिर हिस्ट्रीशीटर रमेश चंद्र गाडरी को न्यायालय के आदेश से जिला कारागृह भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया गया। ​पुलिस ने आरोपी रमेश चंद्र गाडरी के पास से लूटी गई सोने की चेन सफलतापूर्वक बरामद कर ली है।
​पुलिस टीम के सदस्य
​इस वारदात का खुलासा करने वाली गठित टीम में  हनुमान सिंह ( थानाधिकारी, कोतवाली भीलवाड़ा),  जगराम (सहायक उप-निरीक्षक – ASI), ओमसिंह (कांस्टेबल नंबर 2031), रामकृष्ण (कांस्टेबल नंबर 2033)
​इसे किया गिरफ्तार
रमेश चन्द्र गाडरी पिता नाथूलाल गाडरी उम्र 29 साल निवासी लापसिया खेडा थाना कुवारिया जिला राजसमन्द हाल किरायेदार पटेलनगर थाना प्रतापनगर जिला भीलवाडा ।