भीलवाड़ा/ धर्मेन्द्र कोठारी
देश के प्रमुख उद्योगिक घराने एलएनजे ग्रुप के प्रबंध निदेशक, अजमेर लो.स. क्षेत्र के कांग्रेस सांसद प्रत्याशी तथा पूर्वांचल जनचेतना समिति ट्रस्ट के प्रधान संरक्षक रिजु झुनझुनवाला का जन्मदिन बुधवार शाम को पटेलनगर में मनाया गया| एलएनजे ग्रुप ओएसडी रजनीश वर्मा ने बताया कि जन्मोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संकटमोचन मंदिर के महन्त बाबूगिरी महाराज ने पूर्वांचल समाज के प्रतिनिधियों एवं ट्रस्ट के पदाधिकारियों के समक्ष केक काट कर झुनझुनवाला को उनके स्वस्थ दीर्घायु जीवन के लिये अपनी शुभकामनायें देते हुए उन्हे अपना आशिर्वाद प्रदान किया| वहीं महन्त के आगमन पर सभी लोगों ने उनका माल्यर्पण कर स्वागत-अभिनन्दन किया| कार्यक्रम में जवाहर फाउंडेशन के सदस्य मोहित गोस्वामी और राजकुमार जैन तथा पूर्वांचल समिति के जिलाध्यक्ष डा. अशोक सिंह महिला अध्यक्ष पुष्प लता सिन्हा रानी दुबे दिनेश लीला कान चौधरी बबलू सिंह मनोज यादव दिनेश यादव ओम प्रवक्ता रोशन सिंह
सहित पूर्वांचल समाज के सैंकड़ों जन उपस्थित थे|
महंत बाबू गिरी के सानिध्य में मनाया रिझु झुनझुनवाला का जन्मदिन
