महर्षि गौतम ब्रह्म सेवा समिति ,तिलक नगर ने मनाई गौतम जयंती

भीलवाड़ा । महर्षि गौतम ब्रह्म सेवा समिति ,तिलक नगर ने गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज के आराध्य देव महर्षि गौतम की जयंती के उपलक्ष्य पर दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया! समिति उपाध्यक्ष पुष्कर दत्त व्यास ने बताया कि दो दिवसीय गौतम जयंती महोत्सव के तहत प्रथम दिन अध्यक्ष गोपाल जोशी,ललित शंकर भट्ट, रमेश बच्छ,कृष्ण गोपाल जोशी,जगदीश चंद्र शर्मा ,शिव नारायण शर्मा,पुरुषोत्तम शर्मा ने महर्षि गौतम की पूजा अर्चना व आरती कर महोत्सव की शुरुआत की तथा सायं सामूहिक सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया,महोत्सव के दूसरे दिन समाज के वरिष्ठ जन व भामाशाह का दुपट्टा , उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया तथा वरिष्ठ जन,महिला,युवा और बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
आयोजन में महिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से बीना शर्मा को महिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया,सभी कार्यक्रमों के पश्चात स्नेह भोज का आयोजन किया गया जिसमें श्याम सुंदर दुबे,राधेश्याम जोशी,अजय शर्मा,राधेश्याम शर्मा,राज बंधु त्रिपाठी,शत्रुघ्न कांटिया,चंपा लाल तिवारी,सुरेश जोशी,शिव नारायण पंचोली,जमना लाल शर्मा,प्रशांत चतुर्वेदी,प्रहलाद त्रिपाठी,दिनेश पुरोहित,श्याम लाल शर्मा,गोपाल फौजी,दिनेश शर्मा,राजेंद्र बण्डेला , भेरू शंकर तिवाड़ी,आदि का विशेष सहयोग रहा ! कार्यक्रम के अंत में गौतम जयंती आयोजन समिति न्यास के अध्यक्ष ओम प्रकाश बच्छ ने सभी समाज जनों से आगामी 19 मार्च को प्रातः 8.30 बजे आजाद चौक में सपरिवार उपस्थित होकर शोभायात्रा में शामिल होने का आव्हान किया!