महुआ-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महुआ शाखा द्वारा संघ शताब्दी वर्ष विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन का कार्यक्रम भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश पुरी जी महाराज का परम सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में परंपरागत विधि विधान से शस्त्र पूजन संपन्न हुआ अपने आशीर्वचन में पूज्य स्वामी जी ने कहा कि विजयदशमी का पर्व सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक है तथा यह हमें धर्म संस्कार और राष्ट्रीय भक्ति की प्रेरणा देता है राष्ट्र के निर्माण में संघ का अहम योगदान रहा है। इस अवसर पर कस्बे के गणमान्य नागरिक एवं कई संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


