नीरज मीणा
महुवा। स्मार्ट हलचल/मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम के तहत महुवा स्थित सहायक वाणिज्य कर अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में मंगलवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय समलैटी महुवा के खेल मैदान परिसर मे पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।
पौधारोपण कार्यक्रम सहायक वाणिज्य कर अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में विभाग के कर्मचारी अधिकारी सहित अभिवक्ता गण द्वारा करीब 101 पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर सहायक वाणिज्य कर अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका नियमित संरक्षण करना समय की आवश्यकता है पौधों रोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी निभाई जाए।
इस अवसर पर सभी पेड़ों की लगातार देखभाल के साथ पानी की जिम्मेदारी देते हुए एडवोकेट ताराचंद गोयल, एडवोकेट पुरुषोत्तम अग्रवाल ,अमित खंडेलवाल ,विजेंद्र अग्रवाल, एवं लिपिक रवि गुर्जर , जसवंत सिंह, गार्ड लखन लाल प्रजापत सहित ग्राम समलेटी के ग्रामीणजन मौजूद रहे इस दौरान सभी पेड़ों की जिओ ट्रैकिंग की गई
