विधायक राजेंद्र मीणा ने 51000 देकर खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
नीरज मीणा
महुवा। स्मार्ट हलचल/महुवा उपखंड मुख्यालय के राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में पिछले 15 दिनों से चल रहे महुवा प्रीमियर लीग-5 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत प्रतिदिन नाइट में क्रिकेट की प्रतियोगिता होती रही बुधवार की रात्रि को क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मीणा के मुख्य अतिथि के रूप में अतिथियों की उपस्थिति में महुआ प्रीमियर लीग 5 का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। हजारों क्रिकेट प्रेमियों की मौजूदगी में बड़ा महादेव क्रिकेट क्लब, महुवा ने हुक्मीखेड़ा टीम को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पूरे मैच के दौरान मैदान में दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा और “बड़ा महादेव” के जयकारों से स्टेडियम गूंज उठा।
समापन समारोह में महुवा विधायक राजेंद्र मीणा एवं भाजपा जिला मंत्री विनीत बंसल ,दीपक हरिओम केसरी अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामफल मीणा, माधो सरपंच, सब्जी मंडी अध्यक्ष लाला सैनी ,भारत मीणा खेमचंद किवाड़िया ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने खेल समिति को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिए। साथ ही खेल मैदान के विकास एवं आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए 50 लाख रुपये उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।
विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच और सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है तथा महुवा के खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। फाइनल मुकाबले में उमड़ी भारी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि महुवा में क्रिकेट का जुनून लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
