Homeभीलवाड़ाहार जीत एक सिक्के के दो पहलू , हार से प्रेरणा ले...

हार जीत एक सिक्के के दो पहलू , हार से प्रेरणा ले खिलाड़ी : डॉ किरोडी लाल

महुवा (हर्ष अवस्थी) 1फरवरी
स्मार्ट हलचल/महुवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम साथा में गुरुवार को एक क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा ने किया।इसी दौरान उक्त किक्रेट प्रतियोगिता के कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा सहित क्षेत्रीय महुवा विधायक राजेन्द्र प्रधान मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री किरोडी लाल मीणा ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में खेलो के प्रति प्रतिभाओ की रुचि बहुत होती है और बहुत सी ऐसी बडी प्रतिभाये भी यहाँ छिपी हुई होती है, लेकिन उन्हे आगे बढने हेतु किसी भी स्तर पर उचित संसाधन उपलब्ध नही हो पाने से उक्त प्रतिभाये आगे बढ नही पाती है। अतः ऐसी छुपी हुई प्रतिभाओ तथा नई प्रतिभाओ के निर्माण हेतु प्राथमिक स्तर पर अगर खेलो से संबधित उचित संसाधन उपलब्ध कराये जाये तो उक्त प्रतिभाये राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचकर हमारे क्षेत्र का नाम रोशन कर सकती है। अतः हमारा इस दिशा में खेलो के विकास हेतु सदैव ही पूर्ण सहयोग रहेगा।

इसके साथ ही मंत्री किरोड़ीलाल ने एक नई पहल के साथ ही महवा विधानसभा क्षेत्र के समस्त विधालयो में छात्र छात्राओ को स्व अध्ययन हेतु उचित संसाधन उपलब्ध कराने के क्रम में वहाँ लाईब्रेरी निर्माण हेतु पन्द्रह लाख रुपये तथा नवनिर्मित लाईब्रेरी में अध्ययन हेतु हर विषय से सम्बंधित पुस्तके व संसाधन उपलब्ध कराने हेतु पाँच लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। साथ ही समस्त छात्र छात्राओ को संदेश दिया कि खेलो के साथ ही सदैव पढ़ाई में भी अव्वल रहते हुये नई ऊंचाईयो को छूते हुये अपने क्षेत्र का नाम सदैव रोशन करतें रहें। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका माला तथा साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES