Homeराजस्थानजयपुरमहुवा विधायक राजेंद्र मीना का जांगिड समाज के सम्मान में विधानसभा में...

महुवा विधायक राजेंद्र मीना का जांगिड समाज के सम्मान में विधानसभा में आवाज उठाने पर जांगिड़ समाज के पदाधिकारी ने किया सम्मान

Published on

नीरज मीणा

महुवा।स्मार्ट हलचल/ महवा विधायक राजेंद्र मीणा के जयपुर स्थित आवास पर अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम शर्मा पवार के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारियों ने महुवा विधायक राजेंद्र मीना से आत्मीय मुलाकात कर स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर जांगिड़ समाज के प्रतिनिधियों ने विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
विधायक राजेंद्र मीना ने कहा कि जांगिड ब्राह्मण समाज प्रदेश की समृद्ध शिल्प परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर और सृजनशीलता का सशक्त प्रतीक है। समाज के कारीगरों और प्रतिभाशाली युवाओं ने अपनी मेहनत, कौशल और समर्पण से न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश में पहचान बनाई है। समाज के उत्थान, शिक्षा के विस्तार और युवा सशक्तिकरण के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। विधायक राजेंद्र मीणा ने शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती के पावन अवसर पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग मजबूती से उठाई गई। भगवान विश्वकर्मा जी सृजन, निर्माण एवं तकनीकी कौशल के आदर्श हैं और जांगिड ब्राह्मण समाज सहित समस्त शिल्पकार समुदाय की गहरी आस्था के केंद्र हैं। यह मांग समाज की भावनाओं और सम्मान से जुड़ा विषय है।
महवा विधायक राजेंद्र मीना ने आश्वस्त किया कि वे सर्व समाज के मान-सम्मान, अधिकारों और विकास से जुड़े मुद्दों को सदन में निरंतर मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सर्व समाज के विश्वास और आशीर्वाद से ही जनसेवा का यह दायित्व और अधिक सशक्त बनता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जांगिड समाज के गौरव और हितों की रक्षा के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।

Latest articles

SI भर्ती-2021 पेपर लीक कांड: 2 सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

डमी अभ्यर्थी बैठाकर पास की थी परीक्षा, SOG जांच में खुलासा; राजेंद्र प्रसाद गोयल...

टोंक NH-52 पर भीषण हादसा: खानपुर विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पूर्व सरपंच को कुचला

टोंक (स्मार्ट हलचल)। नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।...

क्रोध के सौ नुकसान हैं, पर क्षमा के हजार फायदे हैं: राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी

ओम जैन  शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|राष्ट्र-संत महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि हमने...

चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर महात्मा गांधी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चों की सुरक्षा खतरे में: पूर्व मंत्री जाडावत

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ शहर में स्कूल...

More like this

अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर माली-सैनी समाज की जन यात्रा महुआ विश्राम कर आगे के लिए रवाना, 25 फरवरी को पहुंचेगी जयपुर

विधानसभा घेराव का ऐलान सैनी समाज धर्मशाला से शुरू हुई यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य...

एसडीएम पर अभद्र व्यवहार का आरोप-जवाबदेही तय करने की मांग तेज-जिला कलेक्टर को ज्ञापन

उनियारा में प्रशासनिक मर्यादा पर गम्भीर सवाल : शिवराज बारवाल मीना टोंक। स्मार्ट हलचल|उनियारा उपखंड में...

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से विक्रम राठौड़ ने की शिष्टाचार भेंटवार्ता

  समावेशी और सशक्त भारत के निर्माण में जनसेवा हो सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता : वी....