राजस्थान दिवस पर महुवा केंद्रीय बस स्टैंड बना स्वच्छता का मॉडल, सफाई कर्मचारियों के साथ जन-जन ने सफाई करने के लिए उठाया झाड़ू

नीरज मीणा

स्मार्ट हलचल/महुवा। महुवा उपखंड मुख्यालय पर स्थित केंद्रीय बस स्टैंड पर बुधवार को राजस्थान दिवस समारोह 2026 के उपलक्ष्य में नगर पालिका महवा द्वारा स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत सफाई कर्मचारी सहित नगर पालिका कर्मियों में जनप्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से श्रमदान करने के लिए बस स्टैंड पर झाड़ू लगाकर कूड़ा इकट्ठा कर सफाई का संदेश देते हुए स्वच्छता का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान समाजसेवियों जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, जमादारों, सफाई कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर सफाई अभियान चलाया और स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के तहत सभी सफाई कर्मचारियों ने केंद्रीय बस स्टैंड परिसर में व्यापक साफ-सफाई की गई तथा कचरे को एकत्रित कर आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को अपने घर, मोहल्ले एवं पूरे महुवा शहर को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही आमजन को स्वच्छता बनाए रखने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि राजस्थान दिवस समारोह के तहत आयोजित स्वच्छता सप्ताह का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों, नालियों एवं सामुदायिक शौचालयों को स्वच्छ बनाए रखने में जनभागीदारी और सफाई मित्रों की अहम भूमिका होती है।
इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा, सहायक लेखाधिकारी उदय नारायण, कनिष्ठ अभियंता ऋषिकांत मीना,सफाई निरीक्षक रामलखन गुर्जर, एसबीएम प्रभारी हेमराज बैरवा, महुवा प्रेस क्लब गौपुत्र अवधेश अवस्थी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान सहाय तिवारी,अमित कुमार सहित नगर पालिका स्टाफ, जमादार, सफाई कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।