Monday, February 16, 2026
Homeब्रीफमजदूर की मौत पर हंगामा, ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

मजदूर की मौत पर हंगामा, ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

भीलवाड़ा/हमीरगढ़ । हमीरगढ़ क्षेत्र के बिलिया कला के पास संगम इंडिया लिमिटेड की डेनिम यूनिट मैं कार्यरत बिलिया कलां निवासी विनोद गुर्जर पुत्र छोटू गुर्जर जो अपनी ड्यूटी के दौरान अचानक बीमार हो गया और उल्टी होने लगी इसकी खबर जब घर वालो को लगी तो उसे जिला हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से उसे उदयपुर रेफर कर दिया । हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया । परिवारवालों ओर ग्रामीणों ने परिवार के एक सदस्य को संगम ग्रुप में नौकरी देने या मासिक वेतन राशि देने की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया और फेक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।  बाद में हमीरगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और समझौता तय हुआ । परिवार के एक सदस्य को 12 हजार रुपए प्रतिमाह माह की नौकरी देने पर सहमति बनी और मामला शांत हुआ । इस दौरान युवा ओर बुजुर्ग बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद रहे ।

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular