शीतलाष्टमी से पहले बड़ा हादसा टला, -6 माह के बच्चे को पहले ऊपर से फेंका

मामराज मीणा

-नीचे खड़े लोगों ने सुरक्षित पकड़ा
-गैस सिलेंडर में आग लगने से घबराई महिला ने छत से लगाई छलांग,
-अग्निशमन विभाग की लापरवाही, कार्मिक रहे बिना ड्रेस में,संसाधन अधूरे सीडी नहीं थी उपलब्ध

स्मार्ट हलचल|विराटनगर नगरपालिका क्षेत्र के भीमसेन चौक स्थित आवासीय परिसर में शीतला अष्टमी के भोजन बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें देख घबराई महिला ने अपनी जान बचाने के लिए ऊपर से छलांग लगा दी। इससे पहले उसने अपने 6 माह के मासूम पोते को ऊपर से नीचे खड़े लोगों की ओर फेंक दिया, जहां मौजूद दादा व लोगों ने तुरंत पकड़कर सुरक्षित बचा लिया। अग्निशमन विभाग के लापरवाही देखने को मिला जहां बिना तैयारी के अग्निशमन की गाड़ियों ने पहुंचकर कैंपर की सहायता से आग पर काबू पाया मौके पर फायर ब्रिगेड में सीडी भी नहीं थी और कमी भी बिना ड्रेस के थे जिसका स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध जताया।जानकारी के अनुसार घर में शीतलाष्टमी के लिए व्यंजन बना रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। आग देखकर महिला घबरा गई और अपनी जान बचाने के लिए स्थिति गंभीर देख महिला ने पहले अपने छह माह के पोते को नीचे खड़े लोगों की ओर फेंक दिया। जिसे दादा अभिनंदन जैन व आसपास मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद महिला ने भी ऊपर से छलांग लगा दी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला को संभाला। वही सूचना पर पहुंची विराटनगर पालिका फायर बिग्रेड द्वारा ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई व एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। वही विराटनगर थाना प्रभारी सोहनलाल भी मय टीम मौके पर पहुंचे व घटना का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि महिला को चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना के दौरान इलाके में कुछ समय के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया, लेकिन अग्निशमन कर्मियों व लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।