ब्यावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विशेष अभियान में 12 अपराधी गिरफ्तार

अनिल कुमार

ब्यावर।स्मार्ट हलचल|जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह (I.P.S.) के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साकेत नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए स्थायी वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी और वांछित अपराधियों सहित कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

*उच्चाधिकारियों के सुपरविजन में गठित हुई टीमें*

महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज राजेन्द्र सिंह (I.P.S.) के आदेशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा (R.P.S.) एवं वृत्ताधिकारी राजेश कसाना (R.P.S.) के निकटतम सुपरविजन में विशेष टीमों का गठन किया गया। दिनांक 22.03.2026 से 27.03.2026 तक चले इस अभियान में पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में दबिश दी।

*कार्रवाई का पूरा ब्यौरा* :
03 स्थायी वारंटी: पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे डाउ सिंह (जालिया दुर्गावास), जयसिंह (नुन्दो महेन्द्रातान) और प्रताप सिंह (अतीतमण्ड) को दबोचा।

*03 गिरफ्तारी वारंटी* : न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की तामील में जोमाराम (विजयनगर रोड), अशोक कुमार (गायत्री नगर) और राकेश मेवाडा (गोविन्दपुरा) को गिरफ्तार किया गया।

*03 वांछित अपराधी* : विभिन्न मामलों में वांछित शैतान सिंह, आदित्य और यशपाल सिंह (दुर्गावास) को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया।

*इंसदादी कार्रवाई:* शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरोधात्मक कार्रवाई के तहत सुरेन्द्र सिंह, लक्की और सलीम काठात को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कड़ी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी ताकि आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय बना रहे।