अवैध अफीम बरामद
स्मार्ट हलचल|01 अगस्त 2026 को गंगापुर थाना पुलिस ने रायपुर रोड पर नाकाबंदी कर श्याम लाल बंजारा (33) निवासी रतनपुरा को गिरफ्तार किया।
उसके कब्जे से 105 ग्राम अफीम बरामद हुई और प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल (RJ06-ZS-9029) जब्त की गई।
इस मामले में थाना गंगापुर पर प्रकरण संख्या 198/26 धारा 08/18 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया।
अवैध बजरी परिवहन
02 अगस्त 2026 को गश्त के दौरान पुलिस ने रिको एरिया गंगापुर में बजरी से भरे पिकअप (RJ27-GF-1192) को जब्त किया।
इस संबंध में प्रकरण संख्या 201/2026 धारा 303(2), 112(2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री सागर राणा के आदेशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाड़ा श्री बुद्धराज व वृत्ताधिकारी गंगापुर श्री सुदर्शन पालीवाल के सुपरविजन में इन कार्रवाइयों के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त: श्याम लाल बंजारा, पिता किशन लाल बंजारा, उम्र 33 वर्ष, निवासी बंजारा बस्ती रतनपुरा (सालेरा), थाना गंगापुर।
