Homeभीलवाड़ाजिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई — आरक्षित सरकारी भूमि से 350 बीघा...

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई — आरक्षित सरकारी भूमि से 350 बीघा अतिक्रमण हटाया

अनिल कुमार

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|जिला प्रशासन, नगर परिषद टीम एवं पुलिस जाप्ता की संयुक्त कार्रवाई में ब्यावर जिले में मिनी सचिवालय, सरकारी अधिकारियों के आवास एवं राजकीय कार्यालयों हेतु आरक्षित भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।कार्रवाई के दौरान ग्राम सेदरिया, बलाड एवं गढीथोरियान क्षेत्र की लगभग 350 बीघा भूमि से कच्चे-पक्के निर्माण, चारदीवारियां तथा कांटों की बाड़ हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई राजकीय उपयोग हेतु आरक्षित भूमि की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित विकास के उद्देश्य से की गई।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उपखण्ड अधिकारी दिव्यांश सिंह, तहसीलदार हनुत सिंह, नगर परिषद आयुक्त ब्यावर, पुलिस थाना सदर, साकेत नगर थाना, जवाजा थाना, टाडगढ़ थाना सहित संबंधित थाना अधिकारियों एवं पुलिस जाप्ता की उपस्थिति रही।

जिला प्रशासन ने बताया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular