राजस्व टीम की बड़ी कार्रवाई, खजूरी में खुला खेत का रास्ता

हरि प्रकाश राव को मिली राहत, नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस टीम ने हटाया अतिक्रमण

अलकेश पारीक

जहाजपुर/खजूरी।स्मार्ट हलचल।ग्राम खजूरी में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई के तहत किसान हरि प्रकाश राव के खेत तक जाने वाले रास्ते से अतिक्रमण हटाकर मार्ग को बहाल कर दिया गया। तहसीलदार जहाजपुर के निर्देश पर गठित राजस्व टीम ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
कार्रवाई नायब तहसीलदार खजूरी के नेतृत्व में की गई। टीम में भू-अभिलेख निरीक्षक अशोक कुमार धाकड़, पटवारी आदर्श कुमार मीणा, पटवारी नारायण लाल धाकड़ एवं पटवारी निरंजन कुमार महावर शामिल रहे। पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।
लंबे समय से रास्ते को लेकर चली आ रही समस्या के समाधान के बाद हरि प्रकाश राव को अपने खेत तक निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल गई है। मार्ग खुलने से कृषि कार्यों में आने वाली बाधा भी दूर हो गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने की यह कार्रवाई आमजन के हित में महत्वपूर्ण कदम है। प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण के मामलों में भविष्य में भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।