मानवाधिकार संगठन में बड़ी नियुक्ति, अनीता आर्य बनीं महिला जिला अध्यक्ष

(महेन्द्र नागौरी)

भीलवाड़ा |स्मार्ट हलचल |राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन में संगठन विस्तार को लेकर बड़ी नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक बालू सिंह झाला के निर्देश पर जिला अध्यक्ष रतनलाल आचार्य ने अनीता आर्य को भीलवाड़ा की महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।
जिला अध्यक्ष आचार्य ने उन्हें संविधान व संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करने और जल्द महिला कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए। नियुक्ति पर संगठन कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया।