राजाराम लालावत
स्मार्ट हलचल दूनी- पुलिस थाना घाड़ ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा के निर्देशन में तथा वृत्ताधिकारी देवली के सुपरविजन में थानाधिकारी घाड़ के नेतृत्व में गठित टीम ने दिनांक 18 मार्च 2026 को कार्रवाई करते हुए बिना अनुमति बजरी खनन कर परिवहन कर रहे 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया।जानकारी के अनुसार यह वाहन मुगलाना क्षेत्र से अवैध बजरी भरकर ले जाया जा रहा था,जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया।
इस मामले में पुलिस थाना घाड़ पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
