Homeभीलवाड़ादानपुण्य और हर्षोल्लास से मनाया मकर संक्रांति का त्योहार

दानपुण्य और हर्षोल्लास से मनाया मकर संक्रांति का त्योहार

दानपुण्य और हर्षोल्लास से मनाया मकर संक्रांति का त्योहार

महुवा (हर्ष अवस्थी) 15 जनवरी
उपखंड मुख्यालय सहित क्षेत्र में मकर संक्रांति त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। जानकारी के अनुसार इस वर्ष श्रद्धालुओं ने रविवार व सोमवार को मकर संक्रांति पर्व पर महुआ उपखंड मुख्यालय स्थित श्री कृष्ण गोपाल गौशाला में लोगों ने गायों को गुड़, तिल के लड्डू, खल, घास कुट्टी सहित रोटी खिलाई। साथ ही कुत्तों को खिचड़ी, रोटी, पक्षियों को दाना डालकर एवं साधु-संतों को भोजन करवाकर दान-दक्षिणा देकर दान- पुण्य कार्य किए गए।

वहीं महुवा विधायक राजेंद्र प्रधान ने गरीबों को कंबल बांट कर उनका आशीर्वाद लेकर उन्हें भोजन कराया। दान-पुण्य का दौर दोनो दिन लगातार चलता रहा। वहीं लोगों ने कंची, पतंग सहित अन्य खेल खेलकर मकर संक्रांति पर्व धूम-धाम से मनाया। मकर संक्रांति पर्व पर उपखंड क्षेत्र निवासी भारी संख्या में महिला-पुरूषों ने पुष्कर, नारायणी माता, प्रयागराज वाराणासी, जगन्नाथ सहित दूरदराज जाकर गंगा, जमुना, सरस्वती सहित अन्य पवित्र नदियों में स्नान कर सूर्य देव के दर्शन किए।

श्री कृष्ण गोपाल गौशाला महुवा में श्रद्धालुओं द्वारा रविवार प्रातः से सोमवार रात तक वहां रह रही सैकड़ो गौ माता को भारी संख्या में गुड़, खल, पशुआहार व हरा चारा खिलाकर दान- पुण्य एवं धार्मिक कार्य किए। इसी प्रकार मानव जाति के साथ-साथ जीव-जन्तुओं की सेवा करने वाली समाजसेवी संस्था अपना घर सेवा समिति सदस्यों द्वारा खुले में घूम रही गायों व गौशाला में गायों को गुड़, खल एवं दाल खिलाकर दान-पुण्य किया गया।

गो पुत्र सेना के राष्ट्रीय सचिव गोपुत्र अवधेश अवस्थी ने बताया कि इस बार दो दिन मकर संक्रांति पर्व मनाया जा रहा है। ग्रामीण परिवेश में अधिकांश लोगों ने रविवार को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। वहीं शहरी क्षेत्र में सोमवार को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस बार मकर संक्रांति का त्यौहार दो दिन श्रद्धालुओं ने मनाया।

RELATED ARTICLES