देवरिया से मालासेरी डूंगरी व सवाईभोज मंदिर आसींद तक निकली चतुर्थ पदयात्रा

स्मार्ट हलचल|जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत,आस्था, सेवा और समर्पण का संदेश लेकर हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, भजन कलाकारों ने बांधा समां
अरवड़- स्मार्ट हलचल|आस्था, सेवा और समर्पण का संदेश लेकर देवरिया निवासी कर्नाटक राज्यपाल के ओएसडी शंकर लाल गुर्जर के नेतृत्व में शनिवार को चतुर्थ पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा शनिवार सुबह देवरिया से रवाना हुई, जो बंक्यारानी, तांबेसर की बावड़ी और मालासेरी डूंगरी होते हुए सवाई भोज मंदिर आसींद पहुंचेगी।पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। राजस्थान के प्रसिद्ध भजन कलाकारों ने यात्रा के दौरान लाइव भजन प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं अलगोजा कलाकारों ने पारंपरिक अलगोजा वादन की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं में उत्साह भर दिया।
पदयात्रा का गांवों में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ
देवरिया, पनोतिया,अरवड़, इटड़िया, कोठियां सहित मार्ग में आने वाले गांवों में पदयात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने शंकर लाल गुर्जर का माल्यार्पण कर साफा बंधवाया। कई स्थानों पर जेसीबी से पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।
पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए और धार्मिक जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।