मोड़ का निंबाहेड़ा (सुरेश चन्द्र मेघवंशी)
भगवान श्री देवनारायण जी की जन्मस्थली एवं माता साडू की अखंड तपोभूमि विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मालासेरी डूंगरी म पर विशेष 33KV बिजली ग्रिड की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। देवभक्तों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर माननीय ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर द्वारा स्वीकृति आदेश जारी किए जाने को ऐतिहासिक निर्णय माना जा रहा है।
मालासेरी डूंगरी देवनारायण मंदिर के पुजारी हेमराज पोसवाल ने बताया कि मंदिर समिति द्वारा ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर यहां पर 33/11 केवी विद्युत ग्रिड स्वीकृत करने अनुरोध किया था । जिस पर ऊर्जा मंत्री द्वारा स्वीकृत करने पर यह बिजली ग्रिड स्थापित होने से तीर्थ स्थल सहित आसपास के गांवों में बिजली व्यवस्था मजबूत होगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का मानना है कि इस निर्णय से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और भविष्य में सुविधाओं का विस्तार आसान होगा।
क्षेत्रवासियों ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म तथा स्थानीय विधायक जब्बर सिंह संखला का आभार व्यक्त किया है।
देव भक्तों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन और प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।
