Homeभीलवाड़ामालीखेड़ा और धायलो का खेड़ा के ग्रामवासियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, प्रशासन...

मालीखेड़ा और धायलो का खेड़ा के ग्रामवासियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, प्रशासन से समय सीमा बढ़ाने की करी मांग

पुनित चपलोत

भीलवाड़ा। मालीखेड़ा और धायलो का खेड़ा गांव के ग्रामीणों शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर से विशेष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है। ग्रामवासियों का कहना है कि वे अपने गांवों में पीढ़ी दर पीढ़ी निवास कर रहे हैं और उनके पास वैध दस्तावेज मौजूद हैं।

प्रार्थनापत्र में उल्लेख है कि ग्रामवासियों ने राजस्थान की पूर्व योजनाओं के तहत समय-समय पर सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया है। उन्होंने अनुरोध किया है कि तहसील प्रशासन द्वारा जारी नोटिस का जवाब और दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए उन्हें 30 दिनों का समय दिया जाए। उनका कहना है कि बिना दस्तावेजों की पूर्ण जांच के किसी भी प्रकार की दमनकारी कार्रवाई या ध्वस्त करने की कार्यवाही नहीं की जाए।

ग्रामवासियों ने जोर देकर कहा कि उनके पास राजस्व भू भाग पर वैध दस्तावेज हैं और किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं किया गया है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र आदेश जारी कर 30 दिवस का समय देने की मांग की है, ताकि सभी वैधानिक प्रक्रियाओं को सही तरीके से अपनाया जा सके और किसी भी ग्रामवासी को आर्थिक या कानूनी संकट का सामना न करना पड़े।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES