Homeभीलवाड़ामनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत तिलक मंडल का एक दिवसीय धरना-अनशन

मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत तिलक मंडल का एक दिवसीय धरना-अनशन

केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

पवन बावरी

भीलवाड़ा। केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर करने की साजिशों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) तिलक मंडल द्वारा मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत अंहिसा सर्कल चौराहा पर एक दिवसीय धरना-अनशन का भव्य आयोजन किया गया।

यह धरना 20 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

तिलक मंडल अध्यक्ष अनिल डीड़वानिया ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा कानून में बदलाव कर इसे समाप्त करने की दिशा में कार्य कर रही है। राज्य सरकारों पर 40 प्रतिशत वित्तीय भार डालना, योजना का नाम बदलना एवं कानून में संशोधन जैसे प्रस्ताव गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण जनता के अधिकारों पर सीधा हमला हैं। कांग्रेस पार्टी इन शर्तों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।

धरना स्थल पर पूर्व कृषि मंत्री एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय गिरधारी लाल जी व्यास की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया।

यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के मार्गदर्शन में तिलक मंडल प्रभारी राजकुमार खटीक, रोशन कोली तथा सह-प्रभारी अनिता पहाड़िया एवं गोपाल खटीक के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के जिलाध्यक्ष शिवराम जी.पी. खटीक उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मनरेगा केवल एक रोजगार योजना नहीं, बल्कि गरीबों का जीवन सुरक्षा कवच है, जिसे भाजपा सरकार लगातार कमजोर करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक पूरी मजबूती से लड़ेगी।

कार्यक्रम का संचालन निसार सिलावट ने किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल डांगी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, पीसीसी सदस्य मनोज पालीवाल, राजेंद्र जैन, एडवोकेट कुणाल ओझा, पार्षद उस्मान पठान, वसीम शेख, हमीद रंगरेज, मोहम्मद हारून रंगरेज, बंशीलाल डीड़वानिया, गोरी शंकर दायमा, समदु देवी खटीक ,नाथू लाल डीडवानिया , चंद्र प्रकाश अमरवाल,शिवराज सुराणा, चंदकरण,सुनील सोलंकी ,दिनेश खोईवाल ,बाबू लाल ,नंदकिशोर सुवालका ,संदीप खोईवाल ,भूरा लाल रैगर ,अंबा लाल कोली ,घनश्याम ,रामनिवास खोईवाल ,आनंद खोईवाल ,लखन ,अर्जुन ,रामचंद्र कोली ,ज्ञानमल खटिक ,उदयलाल खटिक ,उदयलाल खटिक ,मदन लाल सैन,जगदीश खोईवाल ,अमरचंद खटिक ,मो अकरम ,राजकुमार पायक ,करण सिंह ,जितेश चपलोत,जितेंद्र सिंह,संगीता खटिक ,रेखा खटिक ,गीता खटिक ,माया खटिक ,गणिया खटिक ,शांति खटिक ,लाड़ देवी ,गन्ना देवी ,सोनी बाई ,ममता खटिक ,प्रियंका खटिक ,शंकरी खटिक ,रामगणि खटिक ,पिंकी खटिक ,कमली खटिक ,सीता खटिक ,साधना शर्मा ,इंद्रा जैन ,नीतू मेहता ,विमला गोस्वामी ,रेणु जैन ,संजू राठी ,संतोष जैन.सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

धरना-अनशन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मनरेगा को बचाने का संकल्प लिया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES