वशिष्ठ शर्मा
भीलवाड़ा । दाधीच समाज द्वारा कुलदेवी माँ दधिमथी का प्राकट्य महोत्सव श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई, जिसमें समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई। महोत्सव का शुभारंभ प्रातः ब्रह्ममुहूर्त में माँ दधिमथी के दुग्धाभिषेक से हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता का अभिषेक कर विश्व शांति की कामना की गई। इसके पश्चात विधि-विधान से हवन आयोजित हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। न्यास अध्यक्ष हरिप्रकाश कंठ एवं मंदिर कमेटी अध्यक्ष हीरालाल ओझा ने उपस्थित भक्तजनों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। आमसभा में समाज की एकजुटता एवं विकास पर चर्चा की गई। मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला दाधीच मंडल अध्यक्ष राजमल जोशी रहे। उन्होंने समाज की एकता और युवाओं को संस्कारों से जोड़ने पर बल दिया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। सम्मानित वरिष्ठजन इस प्रकार रहे, मोहनलाल शर्मा, घनश्याम शर्मा, हरिश कुदाल, ओमप्रकाश ओझा, ओमप्रकाश शर्मा, प्रकाशचन्द्र शर्मा, रामगोपाल शर्मा, श्रीनिवास आचार्य, जमनालाला तिवाड़ी, रतन देवी शर्मा, पार्वती देवी, नन्दू देवी, कमला देवी त्रिपाठी, अनीप देवी व्यास, सुन्दर देवी शर्मा, सुशीला देवी दाधीच, दुर्गा प्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश कंठ, निरंजन राजस्थान, विजयशंकर व्यास व शांता देवी व्यास, घनश्याम दाधीच व पत्नी, ओमप्रकाश शर्मा व विमला देवी शर्मा, चांदमल शर्मा व अयोध्या देवी शर्मा, जमनालाला जोशी व अयोध्या देवी जोशी। साथ ही समाज की प्रतिभाओं राजेंद्र व्यास, पत्रकार राजीव दाधीच एवं भजन गायिका दीपा दाधीच को दाधीच गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अश्विनी जोशी ने किया । दोपहर 12 बजे माँ दधिमथी को छप्पन भोग का भव्य अन्नकूट अर्पित किया गया। इसके पश्चात महाआरती आयोजित हुई, जिसमें पांडाल माता के जयकारों से गूंज उठा। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर भेरुलाल कलाश्री, ओमप्रकाश कंठ,जमनालाल जोशी,कैलाश व्यास, लाजपत आचार्य,घनश्याम शर्मा, अशोक जोशी, योगेश दाधीच, ओम जोशी ,जगदीश जी भगवानपुरा, लोकेश आसोपा ,राजेंद्र जोशी , राजेश तिवारी, कुश आचार्य , नीरज तिवारी, दीपक तिवाड़ी,राजीव दाधीच, गणपत शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, राहुल शर्मा, कुलदीप शर्मा, गोपी किशन पाटोदिया, मनीष आसोपा, जुगल दाधीच, रेखा कुदाल, संजय त्रिपाठी,संजय व्यास,अमित व्यास, लोकेश भट्ट, रवि त्रिपाठी, सत्यनारायण, दिनेश, वीरेंद्र, दिलीप,राहुल,जया व्यास, चंद्रकलाभट्ट, सावित्री शर्मा,मनोज दाधीच , रामपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।













