Sunday, February 15, 2026
Homeभीलवाड़ाभीलवाड़ा शहरमहाशिवरात्रि पर्व पर मांडल खंड में नन्ही सेविकाओं द्वारा निकाला घोष संचलन

महाशिवरात्रि पर्व पर मांडल खंड में नन्ही सेविकाओं द्वारा निकाला घोष संचलन

(पंकज पोरवाल)

 भीलवाड़ा ।स्मार्ट हलचल|महाशिवरात्रि पर्व पर राष्ट्र सेविका समिति मांडल खंड द्वारा कस्बे में रविवार को घोष संचलन निकाला गया। सभी नन्ही सेविकाओ ने ताल से कदम ताल मिलाते हुए अपनी संगठन शक्ति का परिचय दिया संचलन नीलकंठ महादेव मंदिर से आरंभ होकर नई नगरी, वीर मोहल्ला, मूलचंद जी काबरा की दुकान, भडिया मोहल्ला, मंडोवरा चौक, बड़ा मंदिर चौक, लढा गली, लखारा चौक, सदर बाजार, देवनारायण मंदिर गली, धान मंडी, सब्जी मंडी, प्रताप सर्कल, बस स्टैंड होते हुए वापस नीलकंठ मंदिर पर समाप्त हुआ। मार्ग में समाज जन ने सेविकाओ का उत्साह वर्धन करते हुए पुष्प वर्षा की संचलन के समापन पर विभाग कार्यवाहिका मनीषा जाजू ने सभी सेविकाओं को सफल घोष संचलन की बधाई दी। जिला कार्यवाहिका जंशु खारोल ने बताया कि सभी सेविकाओ को नित्य शाखा में घोष का अभ्यास करवाया जाता है। प्रतिदिन शाखा में अभ्यास से ही आज संचालन में 5 वर्ष की नन्ही बालिका भी घोष संचालन में सम्मिलित हुई। अंत में विभाग बौद्धिक प्रमुख नीलू मालू ने सभी सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को अपने अंतर निहित शक्तियों का उचित उपयोग करते हुए राष्ट्रहित के कार्य में संलग्न रहना है और नित्य प्रतिदिन शाखा में आकर मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक क्षमता को विकसित करते हुए श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना योगदान देना है। प्रांत तरुणी प्रमुख कीर्ति सोलंकी ने संगठन का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि राष्ट्र सेविका समिति स्त्री के स्व संरक्षण क्षम होने पर कार्य कर रही है अंत में खंड कार्यवाहिका पार्वती तोतला ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचलन में कुल 50 मातृशक्ति की उपस्थित रही। और संचालन में कानून व्यवस्था बनाए के लिए मांडल थाना प्रभारी रोहिताश यादव और पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular