मांडलगढ़ नगर पालिका चुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने 20 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, अध्यक्ष पद सामान्य महिला

मांडलगढ़ नगर पालिका चुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने 20 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, अध्यक्ष पद सामान्य महिला

मांडलगढ़, स्मार्ट हलचल। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर मांडलगढ़ नगर पालिका में भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम सामने कर दिए हैं। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की वार्डवार सूचियां जारी होने के बाद अब 20 वार्डों में आमने-सामने की चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। मांडलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है, ऐसे में पार्षद चुनाव के साथ अध्यक्ष पद को लेकर भी राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

भाजपा की ओर से जारी सूची में वार्ड 1 से रेखिता टेलर, वार्ड 2 से योगेश चंदनानी, वार्ड 3 से अनिता सुराणा, वार्ड 4 से भैरूलाल माली, वार्ड 5 से दशरथ सिंह, वार्ड 6 से रामलाल मीणा, वार्ड 7 से अशोक कुमार जीनगर, वार्ड 8 से कमलेश कुमार खटीक, वार्ड 9 से श्वेता डांगी, वार्ड 10 से अभिलाषा गट्टानी, वार्ड 11 से नीलकमल पटवा, वार्ड 12 से भारती व्यास, वार्ड 13 से मोहिनी देवी ब्रह्मभट्ट, वार्ड 14 से मंजू देवी व्यास, वार्ड 15 से राधेश्याम तेली, वार्ड 16 से सोनिया हरिजन, वार्ड 17 से बहादुर सिंह, वार्ड 18 से सीता देवी धोबी, वार्ड 19 से ऋतु चौहान और वार्ड 20 से लादूलाल खटीक को प्रत्याशी बनाया गया है।

वहीं कांग्रेस की अंतिम उम्मीदवार सूची के अनुसार वार्ड 1 से रेखा वैष्णव, वार्ड 2 से सिद्धार्थ सिसोदिया, वार्ड 3 से कीर्ति धाधीच, वार्ड 4 से शिवराज गुर्जर, वार्ड 5 से श्याम लाल बलाई, वार्ड 6 से भगवान लाल मीणा, वार्ड 7 से दीपक कुमार नायक, वार्ड 8 से लादुलाल रेगर, वार्ड 9 से अल्का देवी लढ़ा, वार्ड 10 से आरती गट्टानी, वार्ड 11 से भगवती लाल खम्बोली, वार्ड 12 से इन्द्रा देवी झंवर, वार्ड 13 से दिव्या कुमारी ब्रह्मभट्ट, वार्ड 14 से इन्जियाज बानो, वार्ड 15 से किरण शर्मा, वार्ड 16 से देवयानी चांवरिया, वार्ड 17 से रफीक मोहम्मद टाक देशवाली, वार्ड 18 से जहरा फातिमा, वार्ड 19 से नीलम पढ़ियार और वार्ड 20 से विनोद कुमार धोबी को उम्मीदवार बनाया गया है।

मांडलगढ़ के 20 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला

वार्डभाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशी
1रेखिता टेलररेखा वैष्णव
2योगेश चंदनानीसिद्धार्थ सिसोदिया
3अनिता सुराणाकीर्ति धाधीच
4भैरूलाल मालीशिवराज गुर्जर
5दशरथ सिंहश्याम लाल बलाई
6रामलाल मीणाभगवान लाल मीणा
7अशोक कुमार जीनगरदीपक कुमार नायक
8कमलेश कुमार खटीकलादुलाल रेगर
9श्वेता डांगीअल्का देवी लढ़ा
10अभिलाषा गट्टानीआरती गट्टानी
11नीलकमल पटवाभगवती लाल खम्बोली
12भारती व्यासइन्द्रा देवी झंवर
13मोहिनी देवी ब्रह्मभट्टदिव्या कुमारी ब्रह्मभट्ट
14मंजू देवी व्यासइन्जियाज बानो
15राधेश्याम तेलीकिरण शर्मा
16सोनिया हरिजनदेवयानी चांवरिया
17बहादुर सिंहरफीक मोहम्मद टाक देशवाली
18सीता देवी धोबीजहरा फातिमा
19ऋतु चौहाननीलम पढ़ियार
20लादूलाल खटीकविनोद कुमार धोबी

दोनों दलों की सूची सामने आने के बाद अब मांडलगढ़ के सभी 20 वार्डों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। खास तौर पर महिला आरक्षित वार्डों के साथ अध्यक्ष पद के सामान्य महिला आरक्षण के कारण महिला प्रत्याशियों की भूमिका इस चुनाव में महत्वपूर्ण रहने वाली है।

भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच होने वाले मुकाबले के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी भी कई वार्डों में चुनावी समीकरण प्रभावित कर सकती है। प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद अब दोनों दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने वार्डों में प्रचार और मतदाताओं से संपर्क अभियान में जुटेंगे।

महत्वपूर्ण: मांडलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है।