मांडलगढ़ 10वीं बोर्ड रिजल्ट: सरकारी स्कूलों के होनहारों का जलवा, मनमोहन और नव्या ने किया टॉप | Smart Halchal

 प्रथम स्थान खटवाडा विद्यालय के छात्र मनमोहन तेली ने 94.67% और बीगोद की नव्या सोनी ने 94.33% अंक हासिल कर किया टॉप, कई स्कूलों का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

मांडलगढ़/भीलवाड़ा: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में मांडलगढ़ शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष के परीक्षा परिणाम ने साबित कर दिया है कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी प्रतिभा में किसी से कम नहीं हैं। ब्लॉक के कई विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 90 से 100 प्रतिशत के बीच रहा, वहीं कई मेधावी छात्र-छात्राओं ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, गुरुजनों और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

मनमोहन तेली और नव्या रहे ब्लॉक में सबसे आगे

प्राप्त परिणामों के अनुसार, 85% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की सूची में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खटवाडा के छात्र मनमोहन तेली सबसे आगे रहा जिन्होंने शानदार 94.67% अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही बीगोद बालिका विद्यालय की 24 छात्राओं ने गार्गी पुरस्कार के लिए अपनी योग्यता सिद्ध की है। वहीं छात्रों में रा.उ.मा.वि. मानपुरा के आदित्य जाट ने 93.5% अंकों के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

मांडलगढ़ ब्लॉक के 85% से अधिक अंक लाने वाले मेधावी सितारे:

  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खटवाडा: मनमोहन तेली पुत्र भगवान लाल तेली – 94.67%,
  • बालिका विद्यालय बीगोद: नव्या सोनी (पिता- महावीर सोनी) – 94.33%, तबस्सुम लुहार (पिता- मोहम्मद एहसान) – 92.83%, कीर्ति खंडेलवाल (पिता- संजय खंडेलवाल) – 92.17%, आफ़िया (पिता- नूर मोहम्मद शफी) – 92.17%
  • GSSS मानपुरा: आदित्य जाट – 93.5%
  • रा.उ.मा.वि. बरूंदनी: विशाल प्रजापत – 92.33%, खुशबू कुमारी जीनगर – 88.17%
  • पीएम श्री रा.उ.मा.वि. धामनिया: सुमन तेली – 92.00%
  • रा.उ.मा.वि. खाचरोल: निधि स्वर्णकार – 91.50%, आशीष शर्मा – 88.70%, प्रज्ञा शर्मा – 86.83%
  • GGSSS लाडपुरा: कार्तिका कीर – 90.50%
  • रा.उ.मा.वि. श्रीनगर: निकिता शर्मा – 87.00%
मनमोहन तेली पुत्र भगवान लाल तेली
कार्तिका कीर 90, 50%अंक

इन स्कूलों का भी रहा शानदार प्रदर्शन

मेधावियों की इस सूची के अलावा, ब्लॉक के अन्य विद्यालयों ने भी उत्कृष्ट परिणाम दिए हैं। मानपुरा और बालिका विद्यालय सिंगोली का परिणाम 100% रहा। वहीं रा.उ.मा.वि. जोजवा का परिणाम 98.36% और श्रीनगर का 96.00% दर्ज किया गया। रा.उ.मा.वि. मुकनपुरा, धामनिया और बिगोद (छात्र) के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी में अपनी जगह बनाई।

शिक्षकों और संस्था प्रधानों ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इन शानदार परिणामों से पूरे मांडलगढ़ क्षेत्र के अभिभावकों और शिक्षा विभाग में खुशी की लहर है।

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त सूचना के आधार पर