मांडलगढ़ क्षेत्र में 12वीं बोर्ड कला वर्ग के परिणामों में सरकारी स्कूलों का दबदबा, अधिकांश विद्यालयों का परिणाम रहा 100 प्रतिशत

85% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, बालिकाओं का दबदबा

मांडलगढ़ (स्मार्ट हलचल): राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं कला वर्ग के परीक्षा परिणामों में मांडलगढ़ क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्रामीण अंचलों के अधिकांश राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। विशेष रूप से बालिकाओं ने इस वर्ष भी अपनी मेधा का परचम लहराया है। यद्यपि बोर्ड द्वारा मांडलगढ़ ब्लॉक के समग्र आंकड़े अभी जारी किए जाने शेष हैं, परंतु अब तक प्राप्त परिणामों के अनुसार क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों ने शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

मांडलगढ़ क्षेत्र में 12वीं का शानदार परिणाम, कई विद्यालयों का रिजल्ट 100 प्रतिशत

टॉपर्स ने किया शानदार प्रदर्शन

  • नीलम धाकड़ (काछोला, बायोलॉजी) – 96.60%
  • प्रियंका पुरोहित (मुकनपुरिया) – 95.20%
  • मिताशी साहू (फलासिया, बलदरखा स्कूल) – 92.80%
  • राधिका माली (लाडपुरा) – 91.40%
  • तनिषा शर्मा (जोजवा) – 93.00%
  • ब्रह्मा लाल बलाई (झंझोला) – 93.00%
  • विकास कुमार गुर्जर (टहला) – 93.80%
  • अनीता बैरवा  मुकनपुरिया 91.20%
  • आशीष तेली 89.60%
  • ममता मीना (गेनोली) – 89.00%
  • अन्नू शर्मा (श्रीनगर) – 88.80%
  • तनिष्का कंवर (थलकला) – 86.80%
  • विज्ञान वर्ग में नीलम ने किया कमाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कचोला की छात्रा नीलम धाकड़ ने विज्ञान वर्ग (बायोलॉजी) में 96.6% अंक प्राप्त कर ब्लॉक में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मांडलगढ़ क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थी:

  • राउमावि मुकनपुरिया (परिणाम 100%): प्रियंका पुरोहित ने सर्वाधिक 95.20% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं अनीता बैरवा ने 91.60% और दिनेश धाकड़ ने 86.60% अंक प्राप्त किए।
  • राउमावि टहला (परिणाम 100%): विकास कुमार गुर्जर ने 93.80% अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया।
  • राउमावि जोजवा (परिणाम 100%): तनीषा शर्मा 93.00%, विद्या खटीक 92.40% और सुमन प्रजापत 87.00% अंक।
  • राउमावि झंझोला (परिणाम 100%): ब्रह्मा लाल बलाई ने 93.00% और मीरा कुमारी बलाई ने 87.00% अंक अर्जित किए।
  • अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन (100% परिणाम): प्रज्ञा मेवाड़ा (92.40%), फरजाना बानू सिलावट (91.00%) और अनीता तेली (90.40%) ने शानदार अंक प्राप्त किए।
  • राउमावि बीकरण (परिणाम 100%): राहुल तेली ने 92.00% अंक प्राप्त किए।
  • राउमावि बारूंदनी: यहाँ सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए, जिनमें तनसुख गांधी ने 91.80% अंक प्राप्त किए। साथ ही 13 छात्राएं गार्गी पुरस्कार के लिए चयनित हुई हैं।
  • राउमावि लाडपुरा: राधिका माली 91.40%, अंजलि मीणा 90.00%, कोमल सुथार 89.06%, सरिता 87.20%, अवंतिका कंवर 86.20%, प्रतिभा कंवर 85.80% और लखन सुथार 85.00% अंक लाए।
  • राउमावि खटवाडा : आशीष तेली ने 89.60%
  • राउमावि जेनोली (परिणाम 100%): ममता मीना 89.00% और देवानंद खटीक 86.00% अंक।
  • राउमावि श्रीनगर (परिणाम 100%): अन्नू शर्मा 88.80% अंक।
  • राउमावि थलकला (परिणाम 100%): तनिष्का कंवर 86.80% अंक।

100% परिणाम देने वाले विद्यालयों की भरमार

  • राउमावि जोजवा
  • राउमावि श्रीनगर
  • राउमावि झंझोला
  • राउमावि मेहता जी का खेड़ा
  • राउमावि खाचरोल
  • जीएसएसएस ढाकर खेड़ी
  • जीएसएसएस गेनोली
  • जीएसएसएस बारूंदनी
  • जीएसएसएस टहला
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीकरण
  • राउमावि खटवाडा

इन स्कूलों का भी रहा शत-प्रतिशत परिणाम:

मांडलगढ़ क्षेत्र राउमावि खटवाडा, राजगढ़, रानीखेड़ा, खाचरोल, मेहता जी का खेड़ा और धाकड़ खेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों का परीक्षा परिणाम भी 100 प्रतिशत रहा है। इन विद्यालयों में भी अधिकांश विद्यार्थी प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं, जो क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में हो रहे सकारात्मक सुधार को दर्शाता है।

सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों में भारी उत्साह है। इस शानदार सफलता पर जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

गार्गी पुरस्कार में भी बेटियों का जलवा

  • बारूंदनी विद्यालय से 13 छात्राएं चयनित
  • क्षेत्र में कुल 25 बालिकाओं ने पात्रता हासिल की
  • कई छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए

विद्यालयवार झलक

  • मुकनपुरिया विद्यालय में 26 में से 23 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी
  • राजगढ़ विद्यालय में 100% परिणाम
  • बीकरण विद्यालय में 19 में से 16 प्रथम श्रेणी
  • गेनोली में 33 में से 21 प्रथम श्रेणी

मांडलगढ़ क्षेत्र ने इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। विशेष रूप से बालिकाओं की उपलब्धियां और 100% परिणाम देने वाले विद्यालय क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करते हैं।