Homeभीलवाड़ाशिक्षा व सहकारिता को मिली नई सौगात, विधायक खंडेलवाल ने किया लोकार्पण

शिक्षा व सहकारिता को मिली नई सौगात, विधायक खंडेलवाल ने किया लोकार्पण

बलदरखा में विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने किया लोकार्पण

मांडलगढ़, स्मार्ट हलचल. आज मांडलगढ़ विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने ग्राम बलदरखा में विकास कार्यों की सौगात दी। विधायक महोदय ने समग्र शिक्षा योजना के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित कक्षा-कक्ष का लोकार्पण किया। इसके साथ ही ग्राम सेवा सहकारी समिति के संचालन कक्ष का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत कर आभार जताया। कार्यक्रम में शिक्षा और सहकारिता क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने कहा कि नए कक्षों के निर्माण से विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा और समिति का संचालन भी अधिक सुव्यवस्थित होगा।
विधायक खंडेलवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं के जरिए शिक्षा व सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाकर गांव के बच्चों और किसानों के भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES