मांडलगढ़ (स्मार्ट हलचल)। कस्बे के प्रसिद्ध चौथ माता मंदिर प्रांगण में ‘एक शाम चौथ माता के नाम’ भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान भजनों की ऐसी सरिता बही कि अपार जनसमूह देर रात तक भक्ति में लीन नजर आया।
मेवाड़ के सुप्रसिद्ध गायकों ने बांधा समां
चौथ माता परिवार के अक्षय भट्ट ‘सूरज’ ने बताया कि भजन संध्या में मेवाड़ के जाने-माने गायक श्री गोकुल शर्मा, दिव्यांशु दाधीच और हेमराज ने अपनी सुमधुर आवाज से माता के भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। उनके गाए भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा प्रांगण माता के जयकारों से गूंज उठा।
अतिथियों का सम्मान और भव्य स्वागत
- कार्यक्रम में पूर्व प्रधान जितेंद्र मूंदड़ा, पंचायत समिति सदस्य धनराज जाट और सरपंच रामजस शर्मा ने बतौर अतिथि शिरकत की।
- आयोजन समिति के शिव कुमार भट्ट, गणेश भट्ट, गोरधन लाल झंवर, अशोक वैष्णव, आशुतोष भट्ट, सुमित भट्ट, ओम प्रकाश माली, आशीष टेलर और बल्लू व्यास ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत सत्कार किया।
“चौथ माता के दरबार में आयोजित इस भजन संध्या में श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति देखते ही बनती थी। देर रात तक भक्त भजनों का आनंद लेते रहे।” – आयोजक मंडल
